काले-घने, रेशमी बाल आज तो जैसे सपना बनकर रह गए हैं | बालों का टूटना, झड़ना, असमय सफेद होना जैसी समस्याओं से आजकल अधिकतर लोग परेशान रहते हैं | इसके कई कारण हैं –
1.अनहेल्दी डायट |
2.तनाव |
3.धूल-मिट्टी, प्रदूषण |
4.समय की कमी के चलते हेयर केयर पर ध्यान न देना इत्यादि |
भले ही कितने हेयर टॉनिक्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लें, जब तक अंदरुनी खूबसूरती और स्वास्थ्य बेहतर नहीं होगा, तब तक खूबसूरत बालों का ख्वाब अधूरा ही रहेगा |
इन योगासनों से शरीर का शुद्धीकरण तो होगा ही, बालों की लगभग हर समस्या दूर होकर बाल स्वस्थ व सुंदर भी बनेंगे |
योगा फॉर हेल्दी हेयर
1.शवासन में लेट जाएं | पैर आपस में जुड़े हुए हों | हथेलियों को जमीन पर रखें |
2.सांस छोड़ें, पैरों को उठाते हुए 90 डिग्री का कोण बनाएं, फिर उन्हें और ऊपर उठाते हुए छाती और चेहरे के ऊपर ले आएं |
3.और पीछे ले जाते हुए पैरों को ज़मीन पर टिका दें | सामान्य गति से सांस लें |
सावधानीः अगर इस आसन को करने में दिक्क़त या दर्द हो, तो इसे न करें | माहवारी के दौरान भी यह आसन न करें |
फायदेः फेफड़ों को स्वस्थ व रोगमुक्त रखता है | शरीर में ऊर्जा का संचार करते हुए रक्त शुद्धीकरण के साथ-साथ लिवर को भी स्वस्थ रखता है |
अर्ध शीर्षासन
1.वज्रासन में बैठ जाएं |
2.सामान्य गति से सांस लेते हुए ध्यान केंद्रित करें |
3.आगे की ओर झुकते हुए कोहनियों को ज़मीन पर टिका दें |
4.कोहनी को ज़मीन पर टिकाए हुए हाथों को आगे लाकर उंगलियों को इंटरलॉक करके त्रिकोणाकार बनाएं |
5.सिर को आगे झुकाएं और हथेलियों के सहारे ज़मीन को छूएं |
6.नितंबों को ऊपर उठाएं | पैरों के अंगूठों को थोड़ा आगे लाकर रीढ़ को सीधा कर लें | धीरे-धीरे ज़मीन से लगे सिर पर दबाव कम करते हुए कोहनियों व हाथों पर दबाव डालते हुए पेट को स्थिर करें |
7.नियमित गति से सांस लें और 20-30 सेकंड इसी अवस्था में रहें | धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आकर बालासन में जाएं |
सावधानीः महिलाएं माहवारी के दौरान यह आसन न करें |
फायदेः बालों को हेल्दी बनाने के साथ ही यह आसन हाथपैरों को टोन करता है | रीढ़ को मज़बूत करता है, याददाश्त भी बढ़ाता है |
होममेड हेयर केयर टिप्स
1.एक अंडे की सफ़ेदी, 2 चम्मच कैस्टर ऑयल व 1 चम्मच ग्लिसरीन को मिलाएं और बालों की जड़ों में लगाएं | कुछ समय बाद बालों को धो लें | इससे आपके बाल हेल्दी और चमकदार बन जाएंगे |
2.पीसे हुए आंवले के चूर्ण को पानी में घोलकर नीबू का रस निचोड़ लें और इस मिश्रण से हर रोज़ बालों को धोएं | बाल मुलायम होने के साथ-साथ काले भी हो जाएंगे | 100 मि.ली. नारियल का तेल लेकर उसमें 3 ग्राम कपूर पीसकर मिला लें | इस तेल से हेयर मसाज करें | 15 दिनों में ही रूसी समाप्त हो जाएगी |
3.उड़द की दाल को उबालकर उसे सिर पर रगड़रगड़कर लगाएं | ऐसा करने से कुछ ही दिनों में बालों का झड़ना रुक जाएगा और नए बाल उगने लगेंगे |
4.एक भाग शहद में दो भाग नींबू का रस मिलाकर बालों की जड़ों में रोज़ मलें और मलने के आधे घंटे बाद बाल धो डालें | इस प्रयोग को नियमित करने से बाल संबंधी सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी | साथ ही बाल काले, घने व लंबे बन जाएंगे |
5.हफ़्ते में दो बार नारियल या बादाम के तेल से धीरे-धीरे बालों की जड़ों में मसाज करें | दूसरे दिन नीम की पत्तियां उबालें | ठंडा होने दें | इस पानी से बालों की रिंस करें | बालों का गिरना रूक जाएगा |
6.बालों की जड़ों में दही लगाकर अच्छी तरह मसाज करें और 15 मिनट रखकर बालों को धो लें | बालों में हेल्दी शाइन नज़र आएगी |