Facebook Twitter Instagram
    jiohind.com jiohind.com
    • Biography
    • Fitness Sutra
    • Interesting Facts
    • LifeStyle
    • Motivational
    • Travel
    jiohind.com jiohind.com
    Home»Travel»गोवा में घूमने लायक दर्शनीय स्थल – Tourist Places Of Goa
    Travel

    गोवा में घूमने लायक दर्शनीय स्थल – Tourist Places Of Goa

    September 28, 2019Updated:May 16, 2020
    Facebook WhatsApp
    Places To Visit In Goa
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    गोवा के पर्यटन स्थल – Goa Tourist Places

    Goa Information in Hindi – में गोवा (About Goa in Hindi) के इतिहास (Goa History) और वहाँ के पर्यटक स्थलों (Tourist Places Of Goa) की जानकारी विस्तार में पढ़िए (Goa Information). 

    गोवा की जानकारी – About Goa in Hindi

    गोवा भारत का सबसे छोटा शहर (Goa City) है और बीचों के लिए अत्यंत मशहूर है। गोवा राज्य में भारतीय और पुर्तगाली संस्कृति का अद्भुत मिश्रण दिखाई देता है और यहाँ की वास्तुकला यात्रियों को आकर्षित करती है। विविध संस्कृति और समुदाय के लोग यहाँ घुमने के लिए आते है।

    यह भी पढ़े – 

    • उदयपुर के दर्शनीय स्थल – Udaipur Places To Visit
    • सिंगापुर के पर्यटन स्थल – Singapore Tourist Places
    • भारत के पुराने गिरजाघर – Oldest & Famous Church In India
    • मैसूर पैलेस की जानकारी – Mysore Palace Information In Hindi

    गोवा राज्य का इतिहास – Goa History

    1510 में पुर्तगालियो ने स्थानिक मित्र, तिमय्या की सहायता से सत्तारुढ़ बीजापुर के सुल्तान यूसुफ़ आदिल शाह को पराजित किया। इसके बाद प्राचीन गोवा (Goa History) में उन्होंने स्थायी राज्य की नीव रखी। गोवा में यह पुर्तगाली शासन की शुरुवात थी और यह 1961 के राज्य-हरण तक तक़रीबन 4.5 शताब्दी तक चला।
    1843 में पुर्तगाली प्राचीन गोवा (Goa History) से निकलकर पणजी चले गये। 18 वी शताब्दि के बीच में पुर्तगाली गोवा वर्तमान राज्य की सीमा तक विकसित हो चूका था। साथ ही भारत में जब तक उनकी सीमा स्थिर होती तब तक वे भारत के दुसरे स्थानों से अपने अधिकारों को खो चुके थे और पुर्तगाली भारतीय राज्य की स्थापना की गयी, जिसमे से गोवा विशालतम प्रान्त था।
    1947 को भारत जब ब्रिटिशो की गुलामी से आज़ाद हुआ तो भारत ने पुर्तगाली प्रांतो से भारतीय उपमहाद्वीप को भारत को सौपने की मांग की। पुर्तगाल ने भी अपने भारतीय परिक्षेत्रो की संप्रभुता पर बातचीत करने से इंकार कर दिया। 19 दिसंबर 1961 को विजय के नेतृत्व में भारतीय सेना ने आक्रमण किया गोवा और दमन एवं द्वीप को भारतीय संघ में शामिल कर दिया।
    दमन एवं द्वीप के साथ गोवा को भारतीय संघ के केंद्रशासित प्रदेश में शामिल कर लिया गया। 30 मई 1987 को केंद्र शासित प्रदेश को विभाजित कर दिया और गोवा को भारत का 25 वा राज्य (Goa History) बनाया गया। जबकि दमन एवं द्वीप आप भी भारत के केंद्रशासित प्रदेश में शामिल है।

    गोवा में घूमने लायक दर्शनीय स्थल – Tourist Places Of Goa

    गोवा में पर्यटन स्थलों (Goa Tourist Places) की कमी नहीं है गोवा के प्रमुख दर्शनीय स्थलों को अच्छी तरह घूमने के लिए कम से कम दो दिन चाहिए। समुद्र तटों को चूमती सूरज की रोशनी, अतीत का अहसास कराते गोवा के पुराने बाजार से लेकर पुर्तगाली वास्तुकला तक, गोवा में कई ऐसी है जिन्हे आप एक ही ट्रिप में नहीं घूम पाएंगे।

    गोवा के पर्यटन स्थल – Goa Tourist Places List

    पालोलेम बीच – 

    ये बीच दक्षिण गोवा (Goa City) के कानाकोना में स्थित है जहाँ कतारों से लगे ताड़ के पेड़ और लकड़ी की झोपडियाँ बीच की सुंदरता को बरकरार रखने में पूरा सहयोग करती है। यहाँ की एक और चीज़ शांत है और वो है डिस्को। यहाँ पे आप सबको निजी हेडफ़ोन दिए जाएंगे। आप इन्हे पहनिए और वहाँ मौजूद भीड़ के बीच खुद में ही जम के थिरकिए और अपनी नीरस भरी दुनिया को अलविदा कहकर रात्रि को शुभ बनाइए। यह र्यटकों का पसंदीदा स्थल है।

    बागा बीच – 

    गोवा बागा बीच उत्तरी गोवा (Goa City) का सबसे मशहूर बीच है जो पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है। बीच के पास काफी सारी झोपड़ियाँ और फिशिंग बोट्स हैं। ये बीच पैरासीलिंग और बनाना राईड जैसे पानी के खेलों के लिए जाना जाता है। आपको यहाँ डॉलफिन देखने का अवसर भी प्राप्त होगा।

    दुधसागर वॉटरफॉल – 

    ये वॉटरफॉल गोवा (Goa City) की मनडोवी नदी पर स्थित, भारत की चौथा सबसे ऊँचा वॉटरफॉल है जिसकी ऊँचाई 320 मीटर है। ये भगवान महावीर सैंक्चुरी और मोलम नेशनल पार्क में हैं। तो आप यहाँ आकर हरियाली से ढ़के जंगल के साथ-ही-साथ तेज़ वेग से गिरता हुआ पानी भी देख पाएंगे। इसका पानी एकदम दूध जैसा सफ़ेद है। आप यहाँ हाईकिंग और ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।

    बॉम जिसस बसिलिका – 

    अगर आप शांति के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो आप गोवा के इस मशहूर चर्च में आ सकते है। यह चर्च ओल्ड गोवा (Goa City) में स्थित है। यहाँ सैंट फ़्रांसेस जे़वियर के अवशेषों को सुरक्षित रखा गया है। यह चर्च अपनी वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है।

    अगुआडा किला –

    पुर्तगालियों द्वारा इस किले का निर्माण 17वीं शताब्दी में हुआ था। यह गोवा (Goa City) के पर्यटन स्थल में से बेहद आकर्षक स्थान है, जहाँ लोग लगभग हर मौसम में आना पसंद करते है।

    सैटर्डे नाईट मार्केट –

    उत्तरी गोवा के अरपोरा में स्थित यह मार्केट भारतीयों और यूरोपियन लोगों में बेहद लोकप्रिय है। अगर आप गोवा की यात्रा करने आ रहे हैं तो यहाँ आना न भूलें। आप यहाँ मनचाहे तरीके से खरीदारी कर सकते है। आपको यहाँ तड़कते-भड़कते कपड़ों से लेकर जूते, बैग, लैदर की चीज़े, हस्तशिल्प, सजावटी लैंप आदि बिकते हुए मिलेंगे। 

    मंगेशी मंदिर – 

    अगर आप ये समझते है कि गोवा (Goa City) सिर्फ चर्चों के लिए मशहूर है तो आप गलत है। गोवा का प्राचीन शिव मंदिर भी अपनी आध्यात्मिकता के लिए मशहूर है। तो अगर आप धार्मिक स्वभाव के नहीं है तब भी आप यहाँ बिना किसी हिचकिचाहट के आ सकते हैं।

    नेवेल एविएशन म्यूजियम –

    भारत का एकमात्र नेवेल एविएशन म्यूजियम गोवा में है। यह म्यूजियम पूरे एशिया में प्रचलित है। यदि सुरक्षाबलों से बेहद लगाव रखते है तो यहाँ आना तो बनता है। आपको यहाँ सात अलग तरह के एयरक्राफ़्ट, रॉकेट, बम, पैराशूट, पायलट की पोशाक आदि देखने को मिलेंगी।

     टीटो नाईटक्लब – 

    गोवा यहाँ की नाईटक्लब के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ के दो भाग हैं, पहला है डांस फ्लोर जहाँ आप जी भर के नाच सकते हैं और दूसरा है कि आप एक जगह आराम फरमा सकते है और क्लब में हर तरफ हो रही हलचल का आनंद लें सकते है।

    मार्टिन कॉर्नर –

    यहाँ का लज़ीज़ सी फूड खाकर आप अपनी उंगलियाँ चाटते रह जाएंगे और फिर जब भी दोबारा गोवा आऐंगे तो खाने के लिए यहीं खिंचे चले आऐंगे।

    अंजुना बीच – 

    यह बीच अरब सागर में ढलते सूरज को देखने की सबसे सटीक जगह है। आप शांति से बैठकर हर चीज़ महसूस करते हुए इसके गवाह बन सकते है। यकीन मानिए ऐसी अनुभूति आपको पहले नहीं हुई होगी।

    चोराओ द्वीप – 

    मंडोवी नदी पर स्थित यह द्वीप पंजी के करीब ही है। संस्कृत में इसका अर्थ है शानदार कीमती पत्थर। यह द्वीप अद्भुत पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों के लिए लोकप्रिय है। यहाँ बर्ड़ सेंक्चुरी है जिसमें विभिन्न प्रकार के अनदेखे पक्षी आपको देखने मिलेंगे। मैंग्रोव वन में आपको चिड़ियों का संगीत सुनने मिलेगा जिसे सुनके आप भी चहचहाने लगेंगे।

    गोवा तक कैसे पहुंचे – How To Reach Goa

    गोवा का जुड़ाव अनेकों शहरों व देशों से है। आप आसानी से किसी भी साधन द्वारा यहाँ पहुँच सकते हैं।

    गोवा हवाईजहाज़ द्वारा – Goa By Air

    अगर आप हवाई यात्रा करके यहाँ तक पहुँचना चाहते हैं तो, डबोलिम एयरपोर्ट इसके सबसे नज़दीकी है। यह गोवा की राजधानी, पण्जी से 29 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय फ्लाईटें आती है। ये एयरपोर्ट यू.के व जर्मनी को गोवा से जोड़ता है।

    गोवा ट्रेन द्वारा – goa by Train

    मरगाँव में स्थित, मड़गाँव व वास्को-डी-गामा, गोवा के मुख्य रेलवे स्टेशन है जिसका अन्य शहरों से अच्छा जुड़ाव बना हुआ है। भारत के अधिकतर राज्यों से यहाँ आया जा सकता है।

    गोवा बस द्वारा – goa by bus

    गोवा का बस द्वारा भी अन्य शहरों से अच्छा जुड़ाव है। यहाँ का मुख्य बस स्टैंड कदंबा है जो, पण्जी में स्थित है। यहाँ से आपको बिना किसी परेशानी के बस सर्विस मिल जाऐंगी।

    गोवा जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Goa

    अगर आप गोवा जाकर एक बेहतरीन याद को सँजोना चाहते हैं तो अक्टूबर से जनवरी का समय सबसे उचित माना जाता है। इस दौरान देश-विदेशों के पर्यटकों की भारी भीड़ यहाँ उमड़ती है। यहाँ का नए साल का उत्सव विश्वभर में मशहूर है। इस समय विभिन्न जगहों से लोग क्रिसमस व नए साल के लिए छुट्टियाँ लेकर आते है। इस वक्त आपको यहाँ कुछ चर्चित हस्तियाँ भी उत्सव मनाते नज़र आ जाऐंगे। मौसम भी बहुत सुहाना कि बीचों की लहरें आपको मोहित कर देंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Jiohind Editorial Team

      Jiohind.com एक ऐसी हिंदी वेबसाइट है जहा आप मोटिवेशनल एंड एजुकेशनल आर्टिकल प्राप्त कर सकते है, साथ ही आप हिंदी लेख, सुविचार, जीवनी, बॉलीवुड न्यूज़, प्रेरक उद्यमी कहानियां, अद्भुत रहस्य, व्यक्तित्व विकास लेख और हिंदी में अधिक उपयोगी सामग्री पा सकते हैं।

      Related Posts

      हिमाचल के पर्यटन स्थल – Himachal Pradesh Tourist

      June 27, 2021

      History of Jama Masjid – दिल्ली जामा मस्जिद का इतिहास

      July 29, 2020

      Places to Visit in Delhi – दिल्ली के पर्यटक स्थल

      July 14, 2020

      Leave A Reply Cancel Reply

      Interesting Facts
      • बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य – Bermuda Triangle ka Rahasya

      • Facts About Blue Whale – ब्लू व्हेल के रोचक तथ्य

      • Facts About Tortoise – कछुआ के बारे में रोचक तथ्य

      • Amazing Facts About Beer – बियर से जुडी कुछ रोमाचंक बातें

      • ऐसी जगह जहाँ सूरज कभी अस्त नहीं होता है

      Biography
      • Aurobindo Ghosh Biography – अरबिंदो घोष की जीवनी

        Aurobindo Ghosh Biography – अरबिंदो घोष की जीवनी

      • राम कपूर की जीवनी – Ram Kapoor Biography In Hindi

        राम कपूर की जीवनी – Ram Kapoor Biography In Hindi

      • अभिनंदन वर्धमान की जीवनी – Abhinandan Varthaman Biography

        अभिनंदन वर्धमान की जीवनी – Abhinandan Varthaman Biography

      • साइना नेहवाल की जीवनी – Biography of Saina Nehwal

        साइना नेहवाल की जीवनी – Biography of Saina Nehwal

      • Ranveer Singh biography – रणवीर सिंह की जीवनी

        Ranveer Singh biography – रणवीर सिंह की जीवनी

      Motivational
      • शिक्षक पर अनमोल विचार – Teacher Quotes & Thoughts

      • महान हस्तियों द्वारा कथित जीवन पर प्रसिद्ध 21 कोट्स | 21 Famous Quotes on Life

      • अल्बर्ट आईंस्टीन के सुविचार – Albert Einstein Quotes

      • Friendship Quotes & Thoughts – दोस्ती पर सुविचार

      • रिटायरमेंट पर अनमोल विचार – Retirement Quotes & Wishes

      Education
      • What is Model Code of Conduct in Hindi – जानिए क्या है आचार संहिता, कब और कैसे होती है लागू

        What is Model Code of Conduct in Hindi – जानिए क्या है आचार संहिता, कब और कैसे होती है लागू

      • Study Tips in Hindi – परीक्षा की तैयारी कैसे करे

        Study Tips in Hindi – परीक्षा की तैयारी कैसे करे

      • Military Code Names – Alpha, Bravo, Charlie

        Military Code Names – Alpha, Bravo, Charlie

      • जयपुर को UNESCO ने घोषित किया वर्ल्ड हेरिटेज – Jaipur Gets UNESCO World Heritage Tag

        जयपुर को UNESCO ने घोषित किया वर्ल्ड हेरिटेज – Jaipur Gets UNESCO World Heritage Tag

      • पत्नी को खुश रखने के बेहतरीन तरीके – How To Keep Your Wife Happy

        पत्नी को खुश रखने के बेहतरीन तरीके – How To Keep Your Wife Happy

      • About Us
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions
      • contact us
      © 2022 Jiohind. Designed by Shikshawse.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.