ये है एक ऐसा अनोखा पेड़ जिस पर लगते है 8 तरह के फल – Fruit Salad Tree
Facts About Tree – ‘फ्रूट सैलड ट्री” (Fruit Salad Tree) जैसा नाम से ही स्पष्ट है (salad tree in hindi) जिस तरह सैलड में कई सब्जियां होती हैं, ठीक इसी तरह फ्रूट सैलड ट्री पर कई तरह के फल उगते हैं। इस पर 6 से 8 तरह के एक ही प्रजाति के फल उग सकते हैं।
आपने अलग-अलग तरह के फल खाएं होंगे, लेकिन शायद आपने कभी एक ही पेड़ में लगे 8 तरह के फल नहीं खाएं होंगे। आज हम आपको जिस ट्री के बारे में बताने जा रहे हैं उसका नाम है “फ्रूट सैलड ट्री”.
जैसे खट्टा फल नींबू, संतरा, चकोतरा आदि। अभी इस तरह के पेड़ पर अलग-अलग प्रजाति के फल जैसे सेब और केला एक साथ नहीं उगाया जा सकता है। आइए इस फ्रूट के बारे में जानते हैं…
इस पेड़ को उगाने का आईडिया सबसे पहले किसने दिया
सन 1990 ऑस्ट्रेलिया के जेम्स और कैरी वेस्ट ने इस पेड़ को उगाने का आईडिया सबसे पहले पेश किया था फ्रूट सैलेड ट्री (salad tree in hindi) को सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में ही उगाया गया था उसके बाद ऑस्ट्रेलिया से दुनिया के अन्य देशों में उगाया गया
फ्रूट सैलेड ट्री (Fruit Salad Tree) 4 तरह के होते हैं
- मल्टी ऐपल (Multi apple) – मल्टी ऐपल पेड़ पर तरह–तरह के सेब उगते हैं जैसे कि हरे, लाल और पीले सेब इस पेड़ में उगते हैं।
- स्टोन फ्रूट (Stone fruit) – इस पेड़ पर खूबानी, बेर, शफतालु और आडू उगाया जा सकता है।
- सिट्रस फ्रूट (Citrus fruit) – इस पेड़ पर खट्टे फल जैसे कि संतरा और नींबू उगाया जा सकता है और साथ ही चकोतरा, पोमेलो, मैंडरिन और टैंगलो उगाया जा सकता है।
- मल्टि नाशी (Multi nashi) – मल्टि नाशी पेड़ में कई तरह की नाशपाती उगाया जाता है।

Fruit Salad Tree के फायदे
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि छोटी सी जगह में आप कई फ्रूट उगा सकते हैं लेकिन इसमें एक खामी भी है। खामी यह है कि इसमें अलग प्रजाति के फल जैसे सेब और केला की एक साथ पैदावार नहीं हो सकती।
इस पेड़ को आप कैसे उगा सकते हैं
सबसे पहले आप एक पानी भरा हुआ बाल्टी ले और इस पेड़ को रात भर इस बाल्टी में भिगोकर रखें ,उसके बाद जमीन में बड़ा सा खड्डा बना ले इसके बाद इस पेड़ के जड़ को जमीन में अच्छे से लगा दे।
इस पेड़ में गर्मी और ठंडी के मौसम में साल में दो बार खाद डाली जाती है इस पेड़ को लगाने के 6 से 18 महीने के अंदर पेड़ पर फल उगने लगते हैं।
आशा करते हैं कि आज की इस आर्टिकल में आपको कुछ नया जानने को मिला होगा अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
यह भी पढ़ें :-