Facebook Twitter Instagram
    jiohind.com jiohind.com
    • Biography
    • Fitness Sutra
    • Interesting Facts
    • LifeStyle
    • Motivational
    • Travel
    jiohind.com jiohind.com
    Home»Fitness Sutra»Stomach Ache Home Remedy – जानिये पेट के दर्द तथा अन्य समस्या से राहत पाने का घरेलू तरीका
    Fitness Sutra

    Stomach Ache Home Remedy – जानिये पेट के दर्द तथा अन्य समस्या से राहत पाने का घरेलू तरीका

    January 11, 2021Updated:January 8, 2021
    Stomach-Pain-Home-Remedy
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    Home Remedies for Stomach Pain and Gas – पेट के दर्द और गैस के घरेलु उपाय 

    Stomach Ache Home Remedy – कुछ लोग पेट के दर्द से बहुत परेशान रहते है। जैसे कभी कुछ फ़ास्ट फ़ूड या हैवी भोजन कर लिया तो पेट का दर्द शुरू हो जाता है। इसके पीछे पाचन क्रिया का कमजोर होना, कब्ज़, गैस, अपच जैसी समस्याएं पायी जाती है। कई मामलो में इस दर्द का कारण कोई गंभीर बीमारी भी होती है। जैसे- आंत में सूजन, स्टोन, या फिर लीवर में खराबी आदि। अनुचित खानपान तथा ख़राब जीवनशैली के कारण भी यह होना स्वाभाविक है। पेट संबंधी समस्या में गैस, ब्लोटिंग, एसिड रिफ्लक्स, भूख न लगना आदि जैसे लक्षण दिखने शुरू हो जाते है। अगर पेट का दर्द असहनीय हो तो किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें, तुरंत ही नजदीकी चिकित्सालय या किसी विशेषज्ञ से परामर्श ले।
    Stomach Ache Home Remedy

    चिकित्सक से परामर्श लेकर अगर निश्चिंत हो जाते है की आपको पेट संबंधी किसी प्रकार की गंभीर बीमारी नहीं है। पर पेट में हल्का-हल्का दर्द, कब्ज, गैस की समस्या रहती है, तो यह दूसरे गंभीर समस्या को जन्म दे सकती है। हम आपको कुछ घरेलू उपचार (Home Remedies for Stomach Pain and Gas) बताने जा रहे है जिसकी मदद से आपकी पाचन क्रिया मजबूत होगी, और आप आसानी से इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते है। तो आइये जानते है इन घरेलू उपचार के बारे में –

    Home Remedies for Stomach Pain and Gas – पेट के दर्द और गैस के घरेलु उपाय 

    Stomach Ache Home Remedy

    • सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। उन्हीं में से एक है गैस का इलाज। एक चम्मच बेकिंग सोडे को एक गिलास पानी में अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद यह पानी पी जाएं। जब भी जरूरत हो इसे पिया जा सकता है।
    • जब भी पेट दर्द की बात हो तो और घरेलू नस्खों का जिक्र हो तो सेब के सिरके का नाम सबसे पहले आता है। सेब के सिरके में पेक्ट‍िन भरपूर मात्रा में होता है। पेट से संबंधित हर तरह की समस्या यानि कि चाहे पेट में किसी भी वजह से दर्द हो रहा हो उसके लिए सेब का सिरका रामबाण है। पानी के साथ सेब के सिरके का सेवन करने से पेट दर्द से जल्दी राहत मिलती है।
    • दो चम्मच ताजा एलोवेरा जेल एक गिलास पानी में अच्छी तरह मिक्स करें और पी जाएं। आप दिनभर में से एक-दो गिलास पी सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं में एलोवेरा के फायदे देखे गए हैं। गैस के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • नारियल पानी का उपयोग करने के कई फायदे हैं। जहां इसे पाचन में अच्छा माना जाता है, वहीं इसे गैस की दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दिनभर में तीन-चार गिलास नारियल पानी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
    • गैस की समस्या को कम करने के लिए ग्रीन टी के फायदे भी देखे गए हैं। ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो सीधा पेट की अंदरूनी परत पर असर डालता है। इससे गैस की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।

    Home Remedies for Stomach Pain and Gas

    • पेट दर्द में दही के सेवन को तो डॉक्टरों ने भी मान्यता दी है। डॉक्टरों का भी कहा है कि पेट दर्द के वक्त दही का सेवन करने से तुरंत आराम मिलता है। इतना ही नहीं जब पेट से संबंधित किसी बीमारी के लिए ऐलोपेथी इलाज हाथ खड़े कर देते हैं तो आयुर्वेदिक दवा के रूप में उस व्यक्ति को कुछ समय तक दही या छाछ का सेवन ही कराया जाता है। दही में मौजूद बैक्टीरिया पेट दर्द को तुरंत सही कर पेट में ठंडक पहुंचाते हैं।
    • सेहत के लिए नींबू को कई प्रकार से फायदेमंद माना गया है। इसका इस्तेमाल गैस की दवा के रूप में भी किया जा सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध विभिन्न शोध के अनुसार, नींबू को सिट्रस फ्रूट की श्रेणी में रखा जाता है। नींबू जैसे सिट्रस फ्रूट में गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले ये गुण गैस की समस्या का कारण बनने वाले हेलिकोबैक्टर पाइलोरी बैक्टीरिया के संक्रमण को कम करने में फायदेमंद हो सकते हैं। इससे पेट में गैस की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।
    • अदरक का पाउडर, सेंधा नमक और एक चुटकी हींग को एक कप गर्म पानी में मिक्स करके पिएं। अच्छे परिणाम के लिए हर सुबह सेवन करे, इससे गैस की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।
    • अधिक से अधिक पानी का सेवन, वैसे तो हमेशा ही पानी पीने से हमारा पेट और स्वास्थ्य ठीक रहता है। लेकिन पेट दर्द के वक्त हल्का गुनगुना पानी पीने से तुरंत आराम मिलता है। अगर सादा पानी पीने का मन नहीं है तो उसमें थोड़ा नींबू, पुदीने का रस, ग्लूकोस या किसी सब्जी या फल का रस मिलाकर पी लें। तुरंत आराम मिलेगा।
    • जीरे को हल्का भून लें और फिर इसे मिक्सी में बारीक पीस लें। फिर पेट दर्द या गैस होने पर एक चम्मच जीरा को एक गिलास गर्म पानी में मिक्स करें और इसके बाद यह पानी पी लें। आप ये पानी बीने किसी समस्या के भी दिन में दो या तीन बार खाना खाने के बाद पी सकते है। आयुर्वेद में इसे गुणकारी औषधि भी माना गया है। जीरा में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इन गुणों के कारण ही यह गैस व पेट की अन्य बीमारियों में रामबाण की तरह काम कर सकता है।

    Home Remedies for Stomach Pain and Gas

    • सेहत के लिए शहद भी बहुत फायदेमंद हैं। शहद को गर्म पानी में अच्छी तरह मिक्स कर लें, फिर हर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण गैस के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं वही एंटीबैक्टीरियल गुण गैस के कारण आई पेट की सूजन को कम करने में असर दिखाता है।
    • अदरक हमारे शरीर के लिए एक औषधी की तरह काम करता है। इसके सेवन से हम कई तरह की बीमारियों से बचते हैं। जब भी पेट में दर्द हो तो अदरक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि अदरक में एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो पेट दर्द में राहत देते हैं। पेट दर्द होने पर अदरक को हल्का गैस पर सेक कर खा लें। या अदरक के चूर्ण को दूध के साथ लेने से भी राहत मिलती है।
    • पुदीना चटनी बनाने के साथ ही और भी कई मायनों में फायदेमंद है। अगर पुदीने को हब्र्स कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। पेट दर्द के वक्त पुदीने का सेवन करने से तुरंत आराम मिलता है। सर्दियों के वक्त अगर किसी को पेट से संबंधित कोई भी दिक्कत हो तो उसे सबसे पहले पुदीने का ही सेवन करना चाहिए। जिन लोगों को पाचन संबंधी दिक्कत रहती है उनके लिए भी पुदीने का सेवन लाजवाब है। क्योंकि पुदीने में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाचन क्रिया को सुधारने में काफी मदद करते हैं।

    यह भी पढ़े – 

    1. Teeth Whitening Tips With Home Remedy – दांतों को सफ़ेद रखने के उपाय
    2. How To Remove White Heads & Black Heads – वाइटहेड और ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू नुस्‍खे
    3. जानें बालों में देसी घी लगाने के फायदे – Ghee For Hair
    4. लहसुन और शहद के फायदे – Garlic Benefits For Health
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Jiohind Editorial Team

      Jiohind.com एक ऐसी हिंदी वेबसाइट है जहा आप मोटिवेशनल एंड एजुकेशनल आर्टिकल प्राप्त कर सकते है, साथ ही आप हिंदी लेख, सुविचार, जीवनी, बॉलीवुड न्यूज़, प्रेरक उद्यमी कहानियां, अद्भुत रहस्य, व्यक्तित्व विकास लेख और हिंदी में अधिक उपयोगी सामग्री पा सकते हैं।

      Related Posts

      Periods Stomach Pain Home Remedies – नुस्खे जो पीरियड्स पेन में देंगे तुरंत आराम

      January 20, 2021

      ये तरीका अपनाओगे तो ख़त्म होगी चर्बी और मिलेगी फिट बॉडी – Fitness Funda Tips

      January 18, 2021

      Coffee Face Pack – कॉफ़ी से मिलती है चेहरे को प्राकृतिक चमक

      January 10, 2021

      Leave A Reply Cancel Reply

      Interesting Facts
      • क्या आप जानते हैं कुछ दवाओं बीच में लाइन क्यों होती है

      • पक्षियों की रोचक जानकारी – Information & Facts About The Birds

      • हाथी की रोचक जानकारी और तथ्य – Elephant Information & Facts

      • भारतीय हॉकी टीम से जुड़े 22 रोचक तथ्य – Indian Hockey Team Facts in Hindi

      • Facts About the Ocean – समुद्र के बारे में रोचक तथ्य

      Biography
      • रिया चक्रवर्ती कि जीवनी – Rhea Chakraborty Biography In Hindi

        रिया चक्रवर्ती कि जीवनी – Rhea Chakraborty Biography In Hindi

      • मिलिए मेरी वाली चाय (Chaayos) के Co-Founder नितिन सलूजा से

        मिलिए मेरी वाली चाय (Chaayos) के Co-Founder नितिन सलूजा से

      • इरफान खान का जीवन परिचय – Irrfan Khan Biography

        इरफान खान का जीवन परिचय – Irrfan Khan Biography

      • कल्पना चावला की जीवनी – Kalpana Chawla Biography In Hindi

        कल्पना चावला की जीवनी – Kalpana Chawla Biography In Hindi

      • रबिन्द्रनाथ टैगोर की जीवनी

        रबिन्द्रनाथ टैगोर की जीवनी

      Motivational
      • कराटे किंग ब्रूस ली के बारे में 20 रोचक तथ्य

      • Quotes For Little Sister – बहन पर अनमोल सुविचार

      • Inspirational Quotes About Travelling – यात्रा पर प्रेरणादायक विचार

      • Top 10 Valentine’s Day Quotes to Share With Your Sweetheart – टॉप 10 वैलेंटाइन कोट्स

      • Quotes For Birthday – जन्मदिन की बधाई

      Education
      • पढाई के दौरान की जाने वाली 5 सामान्य गलतिया – 5 Common Mistakes During Studies

        पढाई के दौरान की जाने वाली 5 सामान्य गलतिया – 5 Common Mistakes During Studies

      • G–20 क्या है: इनके कार्य और सम्मलेन – G-20 Summit In Hindi

        G–20 क्या है: इनके कार्य और सम्मलेन – G-20 Summit In Hindi

      • कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव, क्या होम्योपैथी में इसका इलाज है ?

        कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव, क्या होम्योपैथी में इसका इलाज है ?

      • What is Model Code of Conduct in Hindi – जानिए क्या है आचार संहिता, कब और कैसे होती है लागू

        What is Model Code of Conduct in Hindi – जानिए क्या है आचार संहिता, कब और कैसे होती है लागू

      • जयपुर को UNESCO ने घोषित किया वर्ल्ड हेरिटेज – Jaipur Gets UNESCO World Heritage Tag

        जयपुर को UNESCO ने घोषित किया वर्ल्ड हेरिटेज – Jaipur Gets UNESCO World Heritage Tag

      © 2021 Jiohind. Designed by Shikshawse.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.