Facebook Twitter Instagram
    jiohind.com jiohind.com
    • Biography
    • Fitness Sutra
    • Interesting Facts
    • LifeStyle
    • Motivational
    • Travel
    jiohind.com jiohind.com
    Home»Motivational»Swami Vivekananda Quotes – स्वामी विवेकानंद के विचार
    Motivational

    Swami Vivekananda Quotes – स्वामी विवेकानंद के विचार

    July 30, 2021Updated:July 31, 2021
    Facebook WhatsApp
    Quotes of Swami Vivekananda
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    Quotes of Swami Vivekananda – स्वामी विवेकानंद के विचार

    स्वामी विवेकानंद के विचार (Quotes of Swami Vivekananda) आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है. स्वामी विवेकानंद के विचार (Swami Vivekananda Quotes) निराशा भरे जीवन में आशा की नदी बहा देते हैं। स्वामी विवेकानंद के शैक्षिक विचार (Quotes of Swami Vivekananda in Hindi) उनके द्वारा दिए गए प्रेरणादाई उपदेश जीवन में आगे बढ़ने के लिए और जीवन में सफलता हासिल करने में सहायता प्रदान करते हैं।

    स्वामी विवेकानंद एक आध्यात्मिक गुरु तथा समाज सुधारक थे। स्वामी विवेकानन्द ने पुरोहितवाद, ब्राह्मणवाद, धार्मिक कर्मकाण्ड इत्यादि विसंगतियों को दूर करने का अथक प्रयास किया। वे हमेशा से युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे हैं। स्वामी विवेकानंद: आपका जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता में हुआ था। आपके बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। “स्वामी विवेकानंद” नाम आपको आपके गुरु रामकृष्ण परमहंस ने दिया था। अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मलेन में आपने भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया, तथा वेदांत दर्शन का प्रसार पुरे विश्व में किया। आपने समाज के सेवा कार्य के लिए रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।

    यह भी पढ़े – 

    1. Jawaharlal Nehru Quotes
    2. Bhagat Singh Quotes
    3. Chanakya Quotes
    4. Quotes by Sri Aurobindo
    5. Savitribai Phule Quotes

    भारत के महान विचारकों में से एक हैं स्वामी विवेकानंद जी। स्वामी विवेकानंद जी वेदों – उपनिषदों के महान ज्ञाता और एक प्रखर वक्ता रहे हैं। उनका सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने विश्वभर में वेदांत दर्शन का प्रसार किया और पूरे विश्व को सनातन धर्म और संस्कृति से परिचित कराया।

    Swami Vivekananda Quotes – स्वामी विवेकानंद के विचार

    • खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप हैं।
    • सत्य को हज़ार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा।
    • बाहरी स्वभाव केवल अंदरूनी स्वभाव का बड़ा रूप हैं।
    • ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हमही हैं जो अपनी आँखों पर हाँथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार हैं।
    • मनुष्य जितना अपने अंदर से करुणा, दयालुता और प्रेम से भरा होगा, वह संसार को भी उसी तरह पायेगा।
    • विश्व एक विशाल व्यायामशाला है जहाँ हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।
    • उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाये।
    • दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो।
    • शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु हैं। विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु हैं। प्रेम जीवन है, द्वेष मृत्यु हैं।
    Quotes of Swami Vivekananda
    Quotes of Swami Vivekananda – स्वामी विवेकानंद के विचार

    Quotes of Swami Vivekananda in Hindi

    • किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आये – आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।
    • एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमे डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।
    • जब तक जीना, तब तक सीखना – अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं।
    • जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भागवान पर विश्वास नहीं कर सकते।
    • जो अग्नि हमें गर्मी देती है, हमें नष्ट भी कर सकती है, यह अग्नि का दोष नहीं हैं।
    • हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का धयान रखिये कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं। विचार रहते हैं, वे दूर तक यात्रा करते हैं।
    • जैसा तुम सोचते हो, वैसे ही बन जाओगे। खुद को निर्बल मानोगे तो निर्बल और सबल मानोगे तो सबल ही बन जाओगे।
    • कुछ मत पूछो, बदले में कुछ मत मांगो। जो देना है वो दो, वो तुम तक वापस आएगा, पर उसके बारे में अभी मत सोचो।
    • जो कुछ भी तुमको कमजोर बनाता है – शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक उसे जहर की तरह त्याग दो।
    • तुम फ़ुटबाल के जरिये स्वर्ग के ज्यादा निकट होगे बजाये गीता का अध्ययन करने के।
    • वेदान्त कोई पाप नहीं जानता, वो केवल त्रुटी जानता हैं। और वेदान्त कहता है कि सबसे बड़ी त्रुटी यह कहना है कि तुम कमजोर हो, तुम पापी हो, एक तुच्छ प्राणी हो, और तुम्हारे पास कोई शक्ति नहीं है और तुम ये-वो नहीं कर सकते।
    • किसी की निंदा ना करें। अगर आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, तो ज़रुर बढाएं। अगर नहीं बढ़ा सकते, तो अपने हाथ जोड़िये, अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिये, और उन्हें उनके मार्ग पे जाने दीजिये।
    Quotes of Swami Vivekananda - स्वामी विवेकानंद के विचार
    Quotes of Swami Vivekananda – स्वामी विवेकानंद के विचार

    स्वामी विवेकानंद के विचार

    • यही दुनिया है; यदि तुम किसी का उपकार करो, तो लोग उसे कोई महत्व नहीं देंगे, किन्तु ज्यों ही तुम उस कार्य को बंद कर दो, वे तुरन्त तुम्हें बदमाश प्रमाणित करने में नहीं हिचकिचायेंगे। मेरे जैसे भावुक व्यक्ति अपने सगे – स्नेहियों द्वारा ठगे जाते हैं।
    • सच्ची सफलता और आनंद का सबसे बड़ा रहस्य यह है- वह पुरुष या स्त्री जो बदले में कुछ नहीं मांगता। पूर्ण रूप से निःस्वार्थ व्यक्ति, सबसे सफल हैं।
    • एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो – उसके बारे में सोचो उसके सपने देखो, उस विचार को जियो। अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो, और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका हैं।
    • क्या तुम नहीं अनुभव करते कि दूसरों के ऊपर निर्भर रहना बुद्धिमानी नहीं हैं। बुद्धिमान् व्यक्ति को अपने ही पैरों पर दृढता पूर्वक खड़ा होकर कार्य करना चहिए। धीरे धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा।
    • जब लोग तुम्हे गाली दें तो तुम उन्हें आशीर्वाद दो। सोचो, तुम्हारे झूठे दंभ को बाहर निकालकर वो तुम्हारी कितनी मदद कर रहे हैं।
    • हम जो बोते हैं वो काटते हैं। हम स्वयं अपने भाग्य के निर्माता हैं।
    • जो सत्य है, उसे साहसपूर्वक निर्भीक होकर लोगों से कहो–उससे किसी को कष्ट होता है या नहीं, इस ओर ध्यान मत दो। दुर्बलता को कभी प्रश्रय मत दो। सत्य की ज्योति ‘बुद्धिमान’ मनुष्यों के लिए यदि अत्यधिक मात्रा में प्रखर प्रतीत होती है, और उन्हें बहा ले जाती है, तो ले जाने दो; वे जितना शीघ्र बह जाएँ उतना अच्छा ही हैं।
    Quotes of Swami Vivekananda
    Quotes of Swami Vivekananda – स्वामी विवेकानंद के विचार

    स्वामी विवेकानंद के शैक्षिक विचार

    ये स्वामी जी की शिक्षा का ही असर था कि भारत की गुलामी के समय में लोगों के अंदर राष्ट्रवाद की भावना को बल मिला और इस भावना ने ही लोगों में एकता स्थापित की। जिसने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    स्वामी विवेकानंद जी ने कर्म योग, राज योग, ज्ञान योग, भक्ति योग जैसी किताबों के अपने विचारों को हम तक पहुंचाया है।

    आज भी स्वामी विवेकानंद के विचार और कर्म युवाओं के प्रेरणास्त्रोत बने हुए हैं और हमेशा बने रहेंगे एवं युवाओं को ऊर्जा देते रहेंगे। स्वामी जी भी मानते थे कि अगर युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान की जाए तो राष्ट्र के विकास को नए आयाम तक ले जाया जा सकता है।

    आज का युवा जीवन में चारों ओर से निराशाओं से घिरा हुआ है ऐसे में स्वामी विवेकानंद के विचार ही उसको कर्म करने के लिए उत्साहित कर सकते हैं। स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए एक गुरु की भांति तथा एक पथप्रदर्शक के रूप में हमेशा उनके साथ रहते हैं। और उन्हें महान कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

    स्वामी विवेकानंद के शिक्षा पर विचार

    • शिक्षा का अर्थ है उस पूर्णता को व्यक्त करना जो सब मनुष्यों में पहले से विद्यमान है।
    • तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना हैं। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नही हैं।
    • मस्तिष्क की शक्तियां सूर्य की किरणों के समान हैं। जब वो केन्द्रित होती हैं, चमक उठती हैं।
    • यदि स्वयं में विश्वास करना और अधिक विस्तार से पढाया और अभ्यास कराया गया होता, तो मुझे यकीन है कि बुराइयों और दुःख का एक बहुत बड़ा हिस्सा गायब हो गया होता।
    • पढ़ने के लिए जरूरी है एकाग्रता, एकाग्रता के लिए जरूरी है ध्यान, ध्यान से ही हम इन्द्रियों पर संयम रखकर एकाग्रता प्राप्त कर सकते है |
    • ज्ञान स्वयं में वर्तमान है, मनुष्य केवल उसका आविष्कार करता है |
    • उठो और जागो और तब तक रुको नहीं जब तक कि तमु अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते |
    • जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है |
    • पवित्रता, धैर्य और उद्यम- ये तीनों गुण मैं एक साथ चाहता हूं |
    • लोग तुम्हारी स्तुति करें या निन्दा, लक्ष्य तुम्हारे ऊपर कृपालु हो या न हो, तुम्हारा देहांत आज हो या युग में, तुम न्यायपथ से कभी भ्रष्ट न हो |
    Quotes by famous People
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Jiohind Editorial Team

      Jiohind.com एक ऐसी हिंदी वेबसाइट है जहा आप मोटिवेशनल एंड एजुकेशनल आर्टिकल प्राप्त कर सकते है, साथ ही आप हिंदी लेख, सुविचार, जीवनी, बॉलीवुड न्यूज़, प्रेरक उद्यमी कहानियां, अद्भुत रहस्य, व्यक्तित्व विकास लेख और हिंदी में अधिक उपयोगी सामग्री पा सकते हैं।

      Related Posts

      Janmashtami Quotes – जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

      July 29, 2021

      Raksha Bandhan Shayari – रक्षा बंधन शायरी

      July 22, 2021

      Independence Day Wishes – स्वतंत्रता दिवस की बधाई

      July 20, 2021

      Leave A Reply Cancel Reply

      Interesting Facts
      • Facts About Women- महिलाओ के बारे में रोचक तथ्य

      • कहीं मुर्दों के साथ डिनर तो कहीं बंदर बने वेटर, जाने दुनिया के अजीबों गरीब रेस्टोरेंट – Unusual Restaurants in The World

      • दुनिया के देशो के अजब गजब कानून – Strange & Interesting Law of Countries

      • कुत्तों से जुडी कुछ अनोखी और विचित्र बातें – Amazing Facts About Dogs 

      • अंटार्कटिक ग्लेशियर की विशाल गुफा तेजी से क्षय का संकेत दे रही है – Huge cavity in Antarctic Glacier

      Biography
      • प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय – Priyanka Chopra Biography

        प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय – Priyanka Chopra Biography

      • साइना नेहवाल की जीवनी – Biography of Saina Nehwal

        साइना नेहवाल की जीवनी – Biography of Saina Nehwal

      • अरुणिमा सिन्हा – अंटार्कटिका को जितने वाली विश्व की पहली दिव्यांग महिला

        अरुणिमा सिन्हा – अंटार्कटिका को जितने वाली विश्व की पहली दिव्यांग महिला

      • मिलिए मेरी वाली चाय (Chaayos) के Co-Founder नितिन सलूजा से

        मिलिए मेरी वाली चाय (Chaayos) के Co-Founder नितिन सलूजा से

      • मार्क ज़ुकरबर्ग की जीवनी – Mark Zuckerberg Biography

        मार्क ज़ुकरबर्ग की जीवनी – Mark Zuckerberg Biography

      Motivational
      • A.P.J Abdul Kalam Thoughts – ऐ पी जे अब्दुल कलाम के अनमोल वचन

      • एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति ‘जैक मा’ के प्रेरणादायी विचार | Inspirational Quotes of Jack Ma

      • Independence Day Shayari – स्वतंत्रता दिवस शायरी

      • Quotes For Sister – बहन पर अनमोल सुविचार

      • Shayari for Holi in Hindi – हैप्पी होली शायरी

      Education
      • Military Code Names – Alpha, Bravo, Charlie

        Military Code Names – Alpha, Bravo, Charlie

      • आप भी बन सकते है Successful Leader अगर ये पांच बाते माने तो

        आप भी बन सकते है Successful Leader अगर ये पांच बाते माने तो

      • What is Model Code of Conduct in Hindi – जानिए क्या है आचार संहिता, कब और कैसे होती है लागू

        What is Model Code of Conduct in Hindi – जानिए क्या है आचार संहिता, कब और कैसे होती है लागू

      • वो 15 संकेत, जो साबित करते हैं कि वह लड़का आपमें दिलचस्पी रखता है

        वो 15 संकेत, जो साबित करते हैं कि वह लड़का आपमें दिलचस्पी रखता है

      • G–20 क्या है: इनके कार्य और सम्मलेन – G-20 Summit In Hindi

        G–20 क्या है: इनके कार्य और सम्मलेन – G-20 Summit In Hindi

      • About Us
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions
      • contact us
      © 2022 Jiohind. Designed by Shikshawse.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.