सपना चौधरी का जीवन परिचय – Sapna Choudhary Biography
Sapna Choudhary Biography in Hindi में आज हम जानेंगे उनके संघर्ष से सफलता तक की कहानी| हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी – Dancer Sapna Choudhary ने अपने हुनर के बल पर जो मुकाम पाया है, वो हजारों-लाखों के लिए प्रेरणा से कम नहीं है। एक समय पर छोटे छोटे डांस प्रोग्राम करने वाली सपना आज बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। उनकी डेब्यू फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट्स रिलीज हो चुकी है।
Sapna Choudhary Biodata
- Name – Sapna Choudhary
- राशि – तुला
- नागरिकता – भारतीय
- धर्म (Cast) – हिन्दू
- Height – 5’7″
Sapna Choudhary Birthday
DOB: 25-Sep-1990
Sapna Choudhary Birth Place
Born Place: Haryana
Sapna Choudhary Age
28 Years (in 2018)
Sapna Choudhary Family
सपना चौधरी 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में पैदा हुई थीं। उनके पिता गायक थे। उन्हीं से सपना ने गायकी के गुर सीखे। सपना एक मध्यम श्रेणी के जाट परिवार से संबंधित हैं। 12 साल की उम्र में, उन्होंने अपने पिता को खो दिया था, जिसके चलते उनका पालन पोषण उनकी माँ नीलम शेरावत ने किया। उनका एक भाई करण और एक बहन है। पिता के निधन के बाद सपना ने स्टेज प्रोग्राम करने शुरू किए। शुरुआत में वह छोटे छोटे मंचों पर गाने लगीं और बाद में पूरा हरियाणा उनका दीवाना हो गया। सपना चौधरी आज एक कार्यक्रम के लिए कई लाख रुपये वसूलती हैं। कभी गरीबी में घर गिरवी रखने वाली सपना आज बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं।
Sapna Choudhary Husband Name
सपना चौधरी ने अभी तक शादी नहीं की है | लेकिन मगज़ीन्स और अख़बारों के हिसाब से उनके बॉयफ्रेंड का नाम A. Hooda है|
Sapna Choudhary Big Boss
Dancer Sapna Choudhary Bigg Boss 11 का हिस्सा बनने के बाद हरियाणा से निकलकर बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश तक पहुंची हैं। आज वह न सिर्फ हरियाणवी गानों पर ठुमके लगाती हैं बल्कि भोजपुरी गानों पर भी धूम मचा रही हैं।
Sapna Choudhary Gane
सपना चौधरी के कई फेसम गाने हैं, लेकिन आज यहां जानिए उनके 10 गानों के बारे में जिन्होंने उन्हें स्टार बना दिया।
- तेरी आंख्या का यो काजल
- तू चीज़ लाजवाब
- के लेगी मुख दिखावन का
- सॉलिड बॉडी रे
- छोरी बिंदास
- मेहंदी की रात
- बदली बदली लागे
- गोली चलेगी
- घूँघट
- लत लग जाएगी
Sapna Choudhary Famous Song
Sapna Choudhary Solid Body Song
भाजपा में शामिल हुईं मशहूर डांसर सपना चौधरी – Dancer Sapna Choudhary Joins B.J.P
मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। सपना नेे दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा एक विशाल सदस्यता अभियान केे दौरान भाजपा की सदस्यता ली। दिल्ली बीजेपी के सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में शिवराज सिंह, बीजेपी महासचिव रामलाल और मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। इस दौरान 2 गैलेंट्री अवॉर्ड विजेता रिटायर्ड डीसीपी एनएन राव ने भी सदस्यता ली। इसके अलावा विवेक भट ने भी भाजपा की सदस्यता ली। विवेक 70℅ दिव्यांग हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने भाषण में विवेक का जिक्र कर चुके हैं।
सपना चौधरी हाल में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर पूर्व दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी मनोज तिवारी के साथ सपना चौधरी दिखाई दी थीं। इसके बाद से भाजपा में उनकी एंट्री तय मानी जा रही थी। चुनाव प्रचार में सपना चौधरी ने मनोज तिवारी के लिए भोजपुरी गायक खेसारी लाल के साथ एक विशाल रोड शो किया था।
Add comment