अनुष्का शर्मा की जीवनी – Anushka Sharma Biography
Anushka Sharma Biography in Hindi – अनुष्का शर्मा की जीवनी में उनके परिवार (Anushka Sharma Family) विराट कोहली (Anushka Sharma And Virat Kohil) और शादी (Anushka Sharma Wedding) से जुडी सभी जानकारी मिलेगी.
अनुष्का शर्मा – Anushka Sharma अनुष्का शर्मा एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, प्रोड्यूसर और मॉडल है। फिल्म फिल्मो में उन्होंने अपना करियर बनाया है और वर्तमान में वह भारत की सबसे प्रसिद्ध और हाईएस्ट-पेड (Highest-Paid) अभिनेत्रियों में भी शामिल है। इसके साथ-साथ वह बहुत से पुरस्कारों की हकदार भी है, जिनमे एक फिल्मफेयर अवार्ड और छः नामनिर्देशन भी शामिल है।
अनुष्का शर्मा का बायोडाटा – Anushka Sharma Biodata
- Name – अनुष्का शर्मा कोहली
- Anushka Sharma Nick Name – अनु, नुशी
- Anushka Sharma Date of Birth – 1 मई 1988
- Anushka Sharma Age (2020) – 32 वर्ष
- Anushka Sharma Height in Feet – 5′ 9″
- Anushka Sharma Birth Place – अयोध्या, उत्तरप्रदेश, भारत
- Anushka Sharma Profession – अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता
- Anushka Sharma Nationality – भारतीय
- Anushka Sharma Hometown – मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
- Anushka Sharma Religion – हिन्दू
- Anushka Sharma Political Inclination – भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
- Anushka Sharma Address – बद्रीनाथ टावर्स, 20 वीं मंजिल, 7 वां बंगला, अंधेरी, मुंबई
- Anushka Sharma Marital Status – विवाहित
- Anushka Sharma Salary – 8-9 करोड़ रूपये प्रति फिल्म
- Anushka Sharma First Movie – रब ने बना दी जोड़ी
- Anushka Sharma Net Worth – 9 मिलियन डॉलर
अनुष्का शर्मा का परिवार – Anushka Sharma Family
- Anushka Sharma Father – कर्नल अजय कुमार शर्मा
- Anushka Sharma Mother – आशिमा शर्मा
- Anushka Sharma Brother – कार्नेश शर्मा
- Anushka Sharma Husband – विराट कोहली
अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या में हुआ था। उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी ऑफिसर और उनकी माता आशिमा शर्मा गृहिणी है। उनके पिता उत्तर प्रदेश के ही रहवासी है जबकि उनकी माता घरवाली से है। उनका बड़ा भाई कार्नेश शर्मा एक प्रोड्यूसर है जो पहले मर्चेंट नेवी में था। नेवी में शामिल होने से पहले कार्नेश बंगलौर रणजी टीम के लिये क्रिकेट भी खेलता था।
अनुष्का शर्मा के अनुसार नेवी के जनजीवन ने उनके जीवन पर काफी प्रभाव डाला है। 2012 में टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिये गए इंटरव्यू में शर्मा ने कहा था की, “मुझे गर्व है की मै एक आर्मी ऑफिसर की बेटी हु, मेरे एक्टर होने से ज्यादा मुझे इस बात पर गर्व है”।
अनुष्का शर्मा की शिक्षा – Anushka Sharma Education
शर्मा बंगलौर में बड़ी हुई। आर्मी स्कूल से ही उन्होंने शिक्षा प्राप्त की और माउंट कारमेल कॉलेज से उन्होंने आर्ट में डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद, शर्मा मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिये मुंबई आ गयी। और उन्होंने इलीट मॉडल मैनेजमेंट में दाखिला लिया और स्टाइल सलाहकार प्रसाद बिदपा ने उन्हें पढाया था। इसके बाद शर्मा एक एक्टिंग स्कूल में भी दाखिल हुई और उन्होंने बहुत से फिल्म रोल के ऑडिशन की शुरुवात भी की।
यह भी पढ़े –
- प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय – Priyanka Chopra Biography
- श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय – Shraddha Kapoor biography
- ऐश्वर्या राय बच्चन की जीवनी – Aishwarya Rai Biography In Hindi
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली – Anushka Sharma And Virat Kohil
सन 2013 में वह क्रिकेट स्टार विराट कोहली से एक शैंपू के विज्ञापन के समय मिलीं थीं, जिसमें विराट उनकी तरफ आकर्षित हो गए और फिर दोनों साथ घूमने लगे और डेटिंग करने लगे। तभी से ये दोनों बहुत ही खास दोस्त बन गये।
वर्ष 2016 के आरम्भ में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के मध्य कुछ समय के लिए आपसी मतभेद पाए गए थे, सूत्रों के मुताबिक विराट ने अनुष्का से ट्विटर और इंस्टाग्राम पर बातचीत करना बंद कर दिया, लेकिन कुछ महीनों के बाद दोनों फिर से एक साथ देखे गए।
अनुष्का शर्मा की शादी – Anushka Sharma Wedding
साल 2017 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेम कहानी को आगे बढ़ाते हुए एक दूसरे के साथ शादी कर ली है. शादी की ख़बर 11 दिसंबर, 8 बजकर 51 मिनट की सुबह पर खुद विराट कोहली द्वारा ट्वीट करके दी गई. इन दोनों ने इटली में अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में ये शादी की है. हालांकि पहले से ये कहा जा रहा था कि ये दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं,मगर किसी को उम्मीद नहीं थी कि ये दोनों इसी साल शादी कर लेंगे
अनुष्का शर्मा का करियर – Anushka Sharma Career
Anushka Sharma First Movie
अनुष्का शर्मा की पहली ही फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ सुपरहिट रही। इस फिल्म में उनके हीरो सुपरस्टार शाहरूख खान थे। इसके बाद आई उनकी फिल्में ‘बदमाश कंपनी’ और ‘बैंड बाजा बारात’ में भी उन्हें दर्शकों ने काफी सराहा। अनुष्का अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी प्रमुख फिल्में पीके, जब तक है जान, एनएच 10, बॉम्बे बेलवेट दिल धड़कने दो, सुल्तान, सूई धागा, संजू, और ऐ दिल है मुश्किल आदि हैं।
Anushka Sharma Movies
- रब ने बना दी जोड़ी
- बदमाश कंपनी
- बैंड बाजा बारात
- पटियाला हाउस
- लेडीज़ vs रिकी बहल
- जब तक है जान
- मटरू की बिजली का मंडोला
- पीके
- एन एच 10
- बॉम्बे वेलवेट
- दिल धड़कने दो
- “हम हैं ह्याप्पी”
- सुल्तान
- ए दिल है मुश्किल